Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसर्वे को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में की गई बैठक

सर्वे को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में की गई बैठक

  • विकास कार्यो की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी
  • कार्यो को समय से पूरा करने का दिया गया निर्देश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हाल में शुक्रवार को मिशन अंत्योदय सर्वे 2022 हेतु  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीडीओ काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में की किया गया। इसमे बीडीओ द्वारा जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की धीमी गति पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। उक्त कार्यशाला में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, ब्लॉक मिशन मैनेजर ऋषभ सिंह और प्रीतम मौर्य ने सर्वे करने के तरीके और सर्वेयर की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त निर्देश पर सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं आवश्यकता की कमी को आंका जाना है। बीडीओ ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो की समीक्षा की तो रायपुर व सम्मोपुर कला गांव में कार्य धीमी गति से करवाये पाए गए। जिस पर सचिव स्वतंत्र कुमार की गैर मौजूदगी में रोजगार सेवक व पंचायत सहायक से कड़ी नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि यदि सचिव स्वतंत्र कुमार उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में कार्य समय से नहीं करवाते हैं तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस मौके पर सर्वेयर की समस्याओं को सुना गया और इसके निराकरण के उपाय बताएं। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, सचिव धर्मेंद्र राय, उमेश सोनकर, अखिलेश कुमार, राजेश यादव, श्रुति गुप्ता, संदीप मौर्य, संजय मौर्य, बेलाल, राजू और समस्त पंचायत सहायक, बीसी सखी और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Share Now...