― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसरकारी दुकानों पर यूरिया नदारत, प्राइवेट दुकानों पर बिक रही 330रूपये बोरी

सरकारी दुकानों पर यूरिया नदारत, प्राइवेट दुकानों पर बिक रही 330रूपये बोरी

सिकरारा। इस समय किसानों को धान की फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने के लिए यूरिया खाद की अतिआवश्यकता है क्योंकि बारिश होने से धान की फसलों में पर्याप्त पानी हो गया है। ऐसे में हर किसान को खाद की आवश्यकता है। लेकिन इस समय सरकारी गोदामों पर यूरिया खाद नहीं मिल रहा है और प्राइवेट दुकानों पर 300 रूपये बोरी बिक रहा है। तो कही 330बिक रहा हैं। वहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि जब सरकारी गोदामों पर यूरिया नहीं आ रही है, तो प्राइवेट दुकानदार कहां से लाकर महंगे दामों पर बेच रहे हैं, यह जांच का विषय है। विश्वाश सूत्रों की माने तो कुछ सरकारी गोदामों के इचांर्जा द्वारा प्राइवेट दुकानदारों के हाथों बेच दे रहे हैं जिससे किसान महंगा यूरिया खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दो-एक दिन के अन्दर सरकारी गोदाम पर यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी। रही बात जो प्राइवेट दुकानदार ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं जांच करके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विकलांग व्यक्ति को दबंगों ने पिटा, सिर में आई चोट

सिकरारा। थाना क्षेत्र के बथुआ गांव निवासी अनिल गौतम को बीती रात करीब 10:30बजे दबंगों ने पीट दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई है।

घटना के विषय मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10:30बजे अनिल गौतम अपने पत्नी के साथ घर के दरवाजे पर लेटे हुए थे तभी गांव के ही कुछ मनबढ किस्म के लोग दारू पीकर आपसी रंजिश को लेकर घर पर पहुंचे और मारने-पीटने लगे। उनकी पत्नी बचाने पहुंची तो उसको भी मारा पीटा, अनिल हाथ से विकलांग है। मारपीट के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आ गई है। रात में ही उन्होंने डायल1१२ नंबर पर पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस उन्हे थाने लेकर आई। इस मामले पर पूछने पर उदय प्रताप सिंह थाना प्रभारी सिकरारा ने बताया कि पीड़ित को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाकर उसका मेडिकल  कराया गया और उसके तहरीर के आधार पर मारने-पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

दहेज हत्यारोपित सास ससुर गिरफ्तार

खुटहन। पिलकिछा गांव निवासी विवाहिता की फांसी पर लटक कर हुई संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्यारोपी सास ससुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की तड़के सुबह अंबेडकर नगर जिले से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों का चलान न्यायालय भेज दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि विगत 29जुलाई को उक्त गांव निवासी शशी अग्रहरि की पत्नी किरन अग्रहरि की लाश संदिग्ध हाल में घर के आंगन में फंदे से लटकती पायी गई थी। मामले में मृतका के भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व शशी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप लगाया था कि पति, सास और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर किरन ने फांसी पर लटक इहलीला समाप्त कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पति के अलावा सास सरोजा और ससुर दशरथ अग्रहरि पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर घटना के दूसरे दिन पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित सास ससुर की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित दंपति अंबेडकर नगर जिले के पुलिस चौकी चनहा, थाना भीटी के बढ़या गांव में मौजूद हैं। जहां से भोर में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन। सौरइयां गांव निवासी युवक की सोमवार को पिकअप की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

उक्त गांव निवासी 26वर्षीय पवन विश्वकर्मा खुटहन बाजार से वापस घर जा रहा था। प्रयागराज वाया शाहगंज मार्ग के पनौली गांव के मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप के चपेट में आ गया था। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

जहरीले जंतु के काटने से भैंस की मौत

खुटहन। 5अगस्त मोजीपुर गांव में मंगलवार को खेत में घास चरते समय भैंस को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। वह जब खेत में गिरकर छटपटाने लगी तो पशुपालक ने चिकित्सक बुलवाया। जिसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर चंद्रभान ने मृत भैंस का पीएम करने के बाद बताया कि इसे कोई तेज जहरीले जंतु ने काटा है। पशु स्वामी राम आसरे पाल ने बताया कि खेत में घास चरते समय अचानक भैंस गिर पड़ी। उसकी नाक से खून आने लगा। पैर हवा में उठाकर छटपटाने लगी। उन्होंने भैंस की कीमत एक लाख रुपए बताया।

छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ

जौनपुर। प्राचार्य पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहू ने अवगत कराया है कि सत्र 2025-26 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से स्कूल में कक्षा 11वीं (मानविकी संकाय) रिक्तियों के सापेक्ष प्रवेश के लिए आनलाइन/आफलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ है जनपद जौनपुर के अभ्यर्थी जो जिले के प्रमाणिक निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण किये हैं, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। चयन पूर्ण रूपेण कक्षा दसवीं में प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर होना है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं जौनपुर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

पीयू बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि बढ़ी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वे अभ्यर्थी जो पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खाद्य निरीक्षक के दौरे से बंद हो गई दुकानें

जौनपुर। आगामी रक्षा बंधन के त्योहार पर गुणवत्तायुक्त मिठाई बिक्री के लिए खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य निरीक्षक के दौरान किराना और मिठाई के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षक की गाड़ी देखते ही सैंपलिंग के डर से किराना और मिठाई की सभी दुकाने धड़ाधड़ बंद होने लगीं। यही नहीं खोवा बेचने वाले सिर पर लिए गलियों में भागने लगे। चंदवक में दो दुकानों से नमूना लिया गया।

वृद्ध को गोली मारने के मामले में सात पर एफआईआर

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में कार सवार वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उधर, घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है। ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन करके गोली निकाल ली गई। पुलिस के अनुसार, आकाश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह अपनी कार से विजय मिश्र, प्रवेश मिश्र व भाई विपिन मिश्र के साथ जौनपुर से वापस आ रहा था। करीब 3.45बजे मई नहर पर बृजलाल के मकान के समीप पहुंचा था तभी योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर बाइक के साथ खड़े हमलावरों को देख कार चला रहा भाई विपिन गाड़ी रोक दिया। इतने में आरोपियों प्रशांत मिश्र, संदीप मिश्र निवासी पुराहेमु एवं मई गांव निवासी स्वतंत्र उर्फ मोनू मिश्र, अवनेंद्र मिश्र, प्रमोद मिश्र एवं दो तीन अन्य हमलावरों ने रॉड से कार का शीशा फोड़ असलहा से लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिए। गोलीबारी में विजय को दो गोली लगी। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शांति भंग में 14 को किया पाबंद

खुटहन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर शांति भंग में पाबंद किए गए 14आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।

अंगुली गांव निवासी अंकित यादव और अमित यादव। मोजीपुर गांव के दलित यादव। सिंगरामऊ क्षेत्र के गोनौली गांव के सौरभ यादव। भिखारीपुर गांव के लवाहरला, दयाशंकर और मोतीलाल। गौसपुर गांव के उमाशंकर, दीना नाथ, हरिशंकर,लालू प्रसाद, मोहम्मद सैफ, सैय्यद अफरोज रजा और सैय्यद पयाम रजा को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया।

Share Now...