Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी अस्पताल से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

सरकारी अस्पताल से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर धारा,सुजानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें अधीक्षक डॉ.देवेन्द्र पाल के नेतृत्व में एवं बीसीपीएम सन्तोष कुमार यादव के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली बेलवार तिराहा, चिरैया मोड़, सुजानगंज से होते हुए बालवरगंज चौराहा से  होकर अस्पताल के परिसर में समाप्त हुई। जिसमे समस्त आशा, आशा संगीनी, एएनएम एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डॉ.पुनीत कश्यप, डॉ.सुनील पाण्डेय, डॉ.निवेदिता पाण्डेय, आशुतोष यादव, आनंद तिवारी, मान्धाता सिंह, एसके सिंह, बीएन सिंह, नीरज उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव, शरद श्रीवास्तव, नीशा सिंह, कल्पना देवी, लालती देवी, मंजा, वंदना, शीला, मीना, सुनीता, रूपा निसाद, ज्योति सिंह, सविता, अर्चना, प्रमीला, सुमन, सीमा सिंह, हिरावती, अर्चना, शोभावती, रीना सहित आशा, संगीनी एवं एएनएम भारी संख्या मे उपस्थित रही।