जौनपुर धारा, खेतासराय। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को जेंडर अभियान की रैली निकाली। रैली के माध्यम से लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने व महिलाओं का सामाजिक उत्पीड़न बंद करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सोंधी ब्लाक कार्यालय परिसर में ब्लाक के सभी स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाएं हाथों में बैनर लिए उपस्थित हुई। बीडीओ नंदलाल कुमार और प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोंधी मोहल्ले का भ्रमण करने के बाद रैली वापस ब्लाक परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के दौरान ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए लड़की व लड़के में कोई भेदभाव न रखकर बराबर का सम्मान दिए जाने के लिए जागरूक किया। समूह की महिलाओं ने अनेक स्लोगन बेटी को गर्भ में मरवाओगे तो बहू कहां से लाओगे, गर्भ में लड़की करे पुकार मुझे भी है जीने का अधिकार आदि स्लोगनों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया कि बेटी को गर्भ में कभी नहीं खत्म करना चाहिए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
समूह की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली



