जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अतर सिंह भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस चल रहा था कि इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा थाने पर पहुंच कर लोगों की फरियाद को सुना। इस दौरान कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। समाधान दिवस के बाद सराययुसूफ गौशाला के निरीक्षण के डीएम चले गये। कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, राजस्व निरीक्षक व सभी हल्का लेखपाल उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Previous article


