- स्व. राजकेशर सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकेशर सिंह ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था वे एक अच्छे संगठन कर्ता के साथ साथ अच्छे जनप्रतिनिधि भी थे। उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय नेता व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोती सिंह ने पूर्व सांसद व भाजपा नेता स्व. राजकेशर सिंह के जन्म जयंती श्रंद्धाजलि सभा में कही।
उन्होंने कहा कि राजकेशर सिंह हमेशा दीनदुखियों की पीड़ा समझते थे और उनके पीड़ा को दूर करने का प्रयास करते रहते थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज जौनपुर में जो भाजपा खड़ी है उसमें राजकेशर सिंह का बड़ा योगदान है। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि राजकेशर सिंह मेरे पिता समान थे और मेरे पिता माता सेवक उपाध्याय के अच्छे मित्र थे मैं बाबूजी की प्रेरणा से ही राजनीतिक क्षेत्र में आई। उसके पूर्व जन्म जयंती पर अखंड रामायण पाठ व मानस प्रवचन प्रकाश चन्द पांडेय विद्यार्थी के करते हुए जन्म व मृत्यु पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके पुत्र डॉ. दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि बाबूजी ने हमेशा समाजसेवा में लीन रहते थे। उक्त अवशर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले में एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व मंत्री शेलेन्द्र यादव ललई, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुचकर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।