Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाज के निर्धन वर्ग की सेवा ही ट्रस्ट का मुख्य कार्य :...

समाज के निर्धन वर्ग की सेवा ही ट्रस्ट का मुख्य कार्य : शीतल अग्रवाल

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के अवसर पर मोतीलाल भाव सिंह का सोशल ट्रस्ट के प्रबंधक शीतल अग्रवाल ने बताया कि उक्त मंदिर इसी ट्रस्ट से संचालित होता है। मंदिर काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। इसलिए मंदिर का नए सिरे से कायाकल्प और जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस ट्रस्ट के माध्यम से नगर के निर्धन बच्चियों के निशुल्क विवाह हेतु समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही समाज सेवा के अन्य अनेक कार्य इस ट्रस्ट के माध्यम से किए जाएंगे। जिसमें हमारे पूरे परिवार का योगदान रहेगा। उक्त अवसर पर राधे मोहन, भाव सिंह, वेद प्रकाश, विकास चौरसिया, उज्जवल नाग आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...