Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाज का गौरव है नारी का सम्मान : सीओ अजीत सिंह

समाज का गौरव है नारी का सम्मान : सीओ अजीत सिंह

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित आर.के.इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत  पुलिस की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंध निदेशक डॉ.जे.पी. दुबे ने किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं खुद जागरूक रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। पुलिस किस तरह से महिलाओं की मदद करती है। इसकी विस्तृत जानकारी दी। वहीं कोतवाली निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा अधिकारों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक डॉ.जे.पी. दुबे ने कहा कि मिशन शक्ति केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का जन आंदोलन है। नारी का सम्मान ही समाज का गौरव है  उसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में छात्राओं ने नगर और आसपास क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1098, 112 आदि) की जानकारी दी। संचालन छात्रा प्रतिमा ने किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य जीव कृष्णन कुट्टी, प्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ.सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ.विपिन कुमार यादव, डॉ.वसीम अहमद, मोहम्मद आतिफ, आशीष यादव, गीता राव, सोनम यादव, रचना पाल, प्रियंका पाल, लक्ष्मी यादव, उमा, संतोष यादव, संदीप विश्वकर्मा, सूरज चौहान, सनिया राज बहादुर सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहे।