Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
Homeअपना जौनपुरसमाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.एम.पी. यादव ने कहा कि माता जी के सेवा कार्य आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिविर में डॉ.एम.पी.यादव सहित दर्जन भर चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा एवं परामर्श प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक बृजेश यादव (पत्रकार) ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजक द्वारा 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। डॉ.एम.पी.यादव ने घोषणा की कि गांव के लोगों का उपचार उनके अस्पताल में नि:शुल्क किया जाएगा।

Share Now...