Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाजवादी पार्टी छोड़कर निभाया पड़ोसी और मित्रता का धर्म : बाबा दुबे

समाजवादी पार्टी छोड़कर निभाया पड़ोसी और मित्रता का धर्म : बाबा दुबे

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे के बारे में हमेशा कहा जाता रहा कि वे वसूलों के पक्के हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद वे विषम परिस्थितियों में भी तन-मन-धन से पार्टी के साथ जुड़े रहे। मोदी लहर में वे आसानी के साथ भाजपा से टिकट ले सकते थे। उनके अधिकांश समर्थकों का मानना था कि बाबा दुबे को पार्टी बदल लेनी चाहिए, परन्तु उन्होंने कभी भी समाजवादी पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। मुलायम परिवार के अत्यंत करीबी रहे बाबा दुबे समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरा माने जाते रहे।बाबा दुबे के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के सभी लोगों को पूरा विश्वास था कि बाबा दुबे को ही लोकसभा का टिकट मिलेगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि बाबा दुबे के टिकट मिलने पर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती। परन्तु बाबा दुबे का टिकट काट दिया गया और उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। अनेक स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट देने का खुला विरोध भी किया। बाबा दुबे जिस वसूल और विचारधारा के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़े थे, वह जातीय समीकरण की भेंट चढ़ चुका था। अंततः निराश मन से उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया। पार्टी छोड़ने के बाद भी उनके हजारों कट्टर समर्थक उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे थे। बाबा दुबे का निर्णय ही इन समर्थकों के लिए राजनीतिक दिशा थी। अंततः कल बाबा दुबे ने अपने आवास पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के बाद पड़ोसी और मित्र धर्म का निर्वाह करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन दे दिया। उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उन्होंने बांदा जिले से आए हजारों करोड़ के दवा घोटाले तथा चिकित्सा अधिकारियों की हत्या के आरोपी को बुरी तरह से हराकर उसे वापस भेजने का फैसला किया है। अगर वह ऐसे व्यक्ति का प्रचार करते तो अपनी ही नजर में गिर जाते। बाबा दुबे ने कहा की कृपाशंकर सिंह उनके पड़ोसी होने के साथ-साथ उनके पारिवारिक मित्र रहे हैं। मुम्बई में रहकर के उन्होंने जिस तरह से बिना किसी भेदभाव के लाखों उत्तर भारतीयों की मदद की है। महाराष्ट्र का गृहमंत्री बनकर जनपद का नाम रोशन किया है, उसे देखते हुए उन्होंने कृपाशंकर सिंह को पूर्ण समर्थन दिया है। बाबा दुबे ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि अच्छे व्यक्ति को वोट देने से न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा अपितु जौनपुर का सुनहरा विकास भी होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वे लोगों का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। जौनपुर के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े इसके लिए वे समर्पित प्रयास करेंगे। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बाबा दुबे के आशीर्वाद और समर्थन की ताकत पर बदलापुर विधानसभा में बीजेपी को सबसे अधिक लीड मिलेगी। इस अवसर पर शिवसेना नेता गुलाब दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अभयजीत मिश्र, मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, मुन्ना त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, सभाजीत तिवारी, पंडित लाल बिहारी पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, पंडित अशोक दुबे, रामकृपाल द्विवेदी, एड गौरी शंकर मिश्र, विवेक सिंह राजा, पंकज मिश्रा, प्रवीण तिवारी, सत्यदेव पांडे, रामकृपाल दुबे, गुड्डू रामबली तिवारी, डीएस तिवारी, महेंद्र सेठ, मिथिलेश सिंह, मुन्ना तीर्थराज तिवारी, वेद शुक्ला, उमा पांडे, सुशील तिवारी, संतोष दुबे, राजेश तिवारी, अंगद तिवारी, गुड्डू शुक्ला, यशकांत शुक्ला, संजय दुबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...