- साइकिल से रोजाना तय करते हैं 136 किलोमीटर की दूरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। लगभग 42वर्षों से समाचार पत्र विक्रेता का काम कर रहे रामपुर खुर्द निवासी बंशराज को प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने नई साइकिल गिफ्ट की है। जिसकी चर्चा लोग कर रहे है। मीरगंज क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी बंशराज पिछले 42वर्षो विभिन्न समाचार पत्रो के वितरण का काम करते है। वह बंधवा बाजार मे अखबार की सप्लाई करते हुए 4 थाना क्षेत्र मछलीशहर, मीरगंज, पंवारा बरसठी, ग्रामीण क्षेत्र मे लगभग 136किलोमीटर तक की दूरी रोजाना पूरानी साइकिल से करते है। उनकी पूरानी साइकिल देखकर तिलौरा निवासी प्राथमिक विद्यालय गोधना के अध्यापक विजय सिंह यादव ने उन्हे नई साइकिल गिफ्ट की है। विजय का कहना है की बंशराज कई वर्षों से उसी पुरानी साइकिल से अखबार वितरण कर रहे थे जो अक्सर रोजाना विगडी रहती थी वह परेशान रहते थे जिसे देखकर मेरे मन मे आया की उन्हे साइकिल गिफ्ट दी जाय और मैने उन्हे साइकिल गिफ्ट की है मै और लोगो से आह्वान करुगा की ऐसे अन्य समाचार पत्र विक्रेता जो रोजाना ठंडी गर्मी बरसात मे अखबार का वितरण का काम करते है उन्हे साइकिल वितरण करे। वही साइकिल पाकर समाचार पत्र विक्रेता बंशराज खुश दिखे और उन्होंने विजय का धन्यवाद दिया। विजय सिंह के इस कार्य की बंधवा बाजार सहित आसपास क्षेत्र मे चर्चा हो रही है।



