Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसप्ताहीक बंदी के बावजूद धड़ल्ले से खुल रही है दुकानें

सप्ताहीक बंदी के बावजूद धड़ल्ले से खुल रही है दुकानें

  • अधिकारीयों द्वारा नहीं हो रही कोई कार्यवाही

जौनपुर धारा, केराकत। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चंदवक बाजार में सप्ताहीक बंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से दुकान खुल रही हैं। श्रम विभाग की लापरवाही के कारण व्यापारियों को कड़ी चेतावनी के बाद भी गैर जिम्मेदार दुकानदारों द्वारा दुकाने खोली जा रही हैं। ऐसे लोगों को चिंहित कर श्रम विभाग कब कार्यवाही करेगा, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ सरकार द्वारा व्यापारियों को सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के तत्परता दिखा रही हैं, वहीं सरकार एवं उच्चाधिकारीयो द्वारा व्यापारियों के हित मे हर योजना के बारे में बताया भी जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी द्वारा सप्ताहीक बंदी तहसील व बाजार वाइज बंदी करने का आदेश दिया है। तो वहीं अधिकारीयों के बार-बार दुकान बंद करने का आदेश भी दिया गया है। लेकिन आलम यह है कि चंदवक बाजार के व्यापारियों द्वारा बंदी को ना मान कर बंदी के दिन बुधवार को भी प्रतिष्ठान खोल रहे रहे।

Share Now...