― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर किया स्वागत

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर किया स्वागत

  • भाजपा विकास की नहीं, धर्म और जाति की राजनीति करती है : प्रदेश श्यामलाल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का ईटहरा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वह जिला पंचायत सदस्य ननकू राम यादव के घर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा विकास की नहीं, धर्म व जाति की नकारात्मक राजनीति करती है। धर्म के आड़ में विकास के मुद्दों से ध्यान हटा रही है। भाजपा नीट परीक्षा व अग्निवीर योजना के बारे में बातचीत करने के बजाय सदन में हिंदू मुस्लिम कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अन्तर है। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, युवा परेशान है। इस अवसर पर विधायक पंकज पटेल, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री राज नारायण बिन्द, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनारायण, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, उमाशंकर चौरसिया, राजन यादव, शिव शंकर, डॉ.बंगाली, जय सिंह यादव,  सोनू यादव, अनुपमा सिंह पटेल, राजमुर्ती सरोज व पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...