Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृत दंपति की नाबालिग पुत्रियों को भेजी...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृत दंपति की नाबालिग पुत्रियों को भेजी आर्थिक सहायता

जौनपुर धारा,खुटहन। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करने गए, दलित दंपति की गला घोंटकर की गई। हत्या से बेसहारा हुई दोनों नाबालिग पुत्रियों को सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.सूर्यभान यादव के द्वारा आर्थिक सहयोग भेजवाया है। उनके द्वारा भेजे गए 50हजार का चेक शनिवार को पीड़ित पुत्रियों को प्रदान किया गया। उन्हें चेक प्रदान करते हुए डॉ.सूर्यभान ने कहा कि भाजपा शासन में गांव से लेकर शहर तक आम आवाम सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि खेत की सिंचाई करने गए दलित रामचरित्तर और उनकी पत्नी किस्मत्ती की जिस कदर गला घोंटकर जघन्य हत्या की गई है। उससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार में कुछ विशेष वर्ग के लोगों को विशेष वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने कहा कि घटना में मात्र चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जबकि इसकी बारीकी से जांच हो तो इसमें दस से अधिक लोग सामिल रहे होंगे। जिन्हें शासन की हनक के चलते पुलिस बचा रही है। सनद रहे कि गत 5 सितम्बर की भोर में 58वर्षीय रामचरित्तर और उनकी पत्नी किस्मत्ती देवी घर से लगभग चार सौ मीटर दूर बंटाई पर लिए खेत की फसल की सिंचाई करने गए थे। जहां से दोनों लापता हो गए। घटना के दसवें दिन उनका शव नहर में मिला था। पीएम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस ने बगल के चार काश्तकारों के खिलाफ अपहरण, हत्या व साक्ष्य छुपाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीन को जेल भेज चुकी है।