― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसन्दीप पाण्डेय पुन: निर्विरोध चुने गये भाविप शौर्य के अध्यक्ष

सन्दीप पाण्डेय पुन: निर्विरोध चुने गये भाविप शौर्य के अध्यक्ष

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत विकास परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष और पर्यवेक्षक रवि जायसवाल तथा जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में बदलापुर पड़ाव स्थित एक होटल में भाविप शौर्य की चुनाव सभा आयोजित की गयी। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया। संस्थापक अध्यक्ष डा.सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी रवि जायसवाल ने सभी को चुनाव प्रक्रिया के नियमों से अवगत कराया, तथा डा.आनन्द प्रकाश सचिव पद के लिये चयनित किये गये। वहीं डा.सन्दीप पाण्डेय को पूनः निर्विरोध संस्थाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। उक्त अवसर पर सदस्यों ने अध्यक्ष एवं सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर सावित्री सिंह, रश्मिता सिंह, अवधेश गिरि, राजेश कुमार, डॉ.प्रमोद सैनी, आनन्द अस्थाना, प्रमोद मौर्य, अम्ब्रेश पाठक, हर्षित गुप्ता, सुजीत यादव, आनन्द मिश्र, आनन्द देव वर्मा, समशेर बहादुर पाल, सन्दीप चौधरी, आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे।

Share Now...