― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसन्त समागम की तैयारियाँ सम्पन्न, कार्यक्रम आज

सन्त समागम की तैयारियाँ सम्पन्न, कार्यक्रम आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। आध्यात्मिक जागृति के अनुपम तीन दिवसीय आयोजित 76वें निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ एक योजनाबद्ध रूप में व्यापक स्तर पर सम्पन्न हो चुकी है। सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के छत्रछाया 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में भव्यतापूर्वक आयोजित होने जा रहा है। जिसमें जौनपुर से हजारों की संख्या में निरंकारी समागम स्थल पर पहुंच चुके हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दी। उन्होने बताया कि समागम स्थल पर सभी मैदानों में आगंतुकों हेतु आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा चुकी है। समागम स्थल पर एक विशाल सत्संग समारोह पण्डाल भी बनाया गया है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। सत्संग पण्डाल में भक्तों की सुविधा हेतु अनेक एल.ई.डी.स्क्रीन लगाई गई है। जिससे मंच पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को दूर बैठे सभी श्रद्धालुगण स्पष्ट रूप से देखकर समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर पायेंगे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंकारी प्रदर्शनी एवं निरंकारी बाल प्रदर्शनी सभी भक्तों के लिए आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है। समागम स्थल पर चार ग्राउंड बनाए गए हैं। इन सभी ग्राउंडों में भक्तों हेतु रिहायशी टैंटों की व्यवस्था की गई है, साथ ही लंगर की सुविधा के साथ-साथ जलपान हेतु लगभग 22 कैंटीनों का भी प्रबंध किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु मेडीकल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सुचारू रूप से प्रबंध व्यवस्था की गई है। साथ ही लगभग 60 देशों से कॉयरोप्रैक्टिक डॉक्टरों की टीम भी समागम में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Share Now...