― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में युवक की मौत, साथी समेत चार घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी समेत चार घायल

  • वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर नेवादा में बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई कार
  • घायलों में कार सवार लखनऊ निवासी मां-बेटी व एक अन्य महिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार के नेवादा में ब्लैक स्पाट के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार कार बाइक में जोरदार टक्कर मारती हुई पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी व कार में सवार मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली के चकप्यार अली (बलुआघाट) निवासी लालमन उर्फ लब्बर सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र विशाल अपने दोस्त मानिक चौक निवासी 20 वर्षीय रोहित साहू के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कुद्दूूपुर लिंक रोड से शाम करीब चार बजे बाइक से जैसे ही हाईवे पर चढ़े लखनऊ से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार जोरदार टक्कर मारती हुई पलट गई। हादसे में विशाल सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रोहित घायल हो गया। कार में सवार 65 वर्षीय निकहत खान पत्नी निज्जन खान, उनकी 36 वर्षीय पुत्री शर्मिला खान व रिश्तेदार 38 वर्षीय करिश्मा पत्नी काविश खान निवासी एल्डिको सिटी आइएम रोड, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृत विशाल सोनकर के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की। कार सवार महिलाएं किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने वाराणसी जा रही थीं।

Share Now...