Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन के विरुद्ध एससी एसटी का केस दर्ज

तीन के विरुद्ध एससी एसटी का केस दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के रैभानीपुर गांव निवासी तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को एससी एसटी का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बताते चलें कि गांव निवासिनी संगीता पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अलाउद्दीनपुर गांव निवासी भेले सिंह, चंद्रभान सिंह पुत्रगण हरिहर सिंह व मनीष सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने 21 दिसम्बर को दोपहर लगभग 12 बजे रेलवे लाइन के किनारे चूल्हा जलाने हेतु लकड़ी काटते समय आये तथा गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किये। शोर मचाने पर मेरी बेटी साधना भी मौके पर पहुंच गई। उसे भी गाली देते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव किया। जाते-जाते उक्त तीनों लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एससी एसटी सहित विभ्भिन्न धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।