Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब एक बजे हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के उपरान्त परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव से गुरुवार को दाउदपुर कोटिया बारात से लौटते समय मछलीशहर ब्लाक के समीप बुलेरो पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हों गए। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 18वर्षीय अंकित मौर्य पुत्र लालबहादुर मौर्य की मौत हो गई। वही गंभीर हालत में 16 वर्षीय साहिल पुत्र संजय का इलाज वाराणसी ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। दो अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। अंकित की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।