Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने को लेकर निकली जागरूकता रैली

सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने को लेकर निकली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को टीडी कालेज के प्राचार्य व यातायात प्रभारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये यातायात जागरुकता के दृष्टिगत परिसर से लगभग 400 बच्चों के द्वारा रैली निकाली गयी, जो टीडी कालेज से निकलकर रोडवेज होकर जेसिज चौराहा से वाजीदपुर तिराहा होते हुवे वापस टीडी कालेज पहुँची। रैली का आयोजन टीडी कालेज के प्राचार्य राम आसरे सिंह कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आशा रानी, डॉ.प्रशान्त त्रिवेदी, डॉ.बालमुकुन्द सेठ, डॉ.विजय लक्ष्मी, डॉ.अनुराग चौधरी, डॉ.राजेन्द्र गुप्ता, तथा प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र के सहयोग से निकाला गया। जिसका मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना था, जिससे दिन प्रतिदिन बड़ती दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।