जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार इमरानगंज बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो बाइकों में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसमें जौनपुर के सिपाह मोहल्ला निवासी 36वर्षीय दावर पुत्र सिद्दीक़ व 38वर्षीय अहद पुत्र शफीक व मजडीहा गांव निवासी 24वर्षीय रेहान पुत्र इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दें दिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक घायल



