जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के रेलवे क्रासिंग के समीप खड़े ट्रक में बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी 27 वर्षीय सुरेश कुमार अपने मित्र 26 वर्षीय राम भुवन यादव के साथ सोमवार की देर रात बाइक से घर जा रहे थे कि चिरैया मोड़ के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गयी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराईं, दो घायल

Next article


