Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने शीतला चौकिया धाम में किया दर्शन-पूजन

जौनपुर। सिद्धपीठ शीतला धाम चौकिया में न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने मां शीतला चौकिया महारानी के दरबार में मत्था टेककर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने...
Homeअपना जौनपुरसऊदी से युवक का शव घर आते ही मचा कोहराम

सऊदी से युवक का शव घर आते ही मचा कोहराम

जौनपुर धारा, खेतासराय। सऊदी अरब में यहां के एक युवक की एक हादसे में हुई मौत के बाद बुधवार की रात्रि शव घर लाया गया। शव को घर लाए जाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के बभनौटी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय कलामुद्दीन पुत्र मुजफ्फर हुसैन उर्फ भोला सऊदी अरब के रियाद में एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। 25 दिसम्बर को किसी वाहन के उपर चढ़ कर निरीक्षण कर रहा था। असंतुलित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आने के लिए प्रयासरत थे। वहां रह रहे रिश्तेदारों के सहयोग से बुधवार की रात्रि उसका शव घर लाया गया। शव को घर लाए जाने की प्रक्रिया में लगभग डेढ़ माह लग गया।

Share Now...