― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसंभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय संचारी अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं सम्पन्न हुई। रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचारी रोग नियंत्रण अभियान 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तथा दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक संपादित की जाएगी। इसके अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 में संचालित किए जाने वाले दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसी के साथ यह कार्यकर्ता जनपद में प्रत्येक मकान पर कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों के प्रति संवेदीकरण का कार्य संपादित करेंगे। इसी के साथ वे बुखार के रोगियों की सूची, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची कुपोषित बच्चों की सूची और क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहॉं घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, निर्धारित प्रपत्र पर प्रâंटलाइन वर्कर्स के द्वारा तैयार कर उपलब्ध कराई जाए तथा अंतर विभागीय सहयोग के साथ ही वेक्टर नियंत्रण तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो एवं दायित्वों का निर्धारण कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...