जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसकी शिनाख्त गया बिहार जिले के फतेहपुर निवासी जोगिंदर मांझी के रूप में करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त मृतक मजदूर मुरादपुर कोटिला में रहकर एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था और रात्रि में वह शराब पीने का आदी था। वह ईंट भट्ठे से अपने घर जाने के लिए निकला था जो मिरशादपुर नहर पुलिया पर नशें की हालत में बैठा था अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हुई होगी। सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत



