Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरसंत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आयोजन

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन छत्रछाया में प्रातः 8.00 बजे ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ यमुना नदी के छठ घाट, आई.टी.ओ, दिल्ली से किया गया। बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 1533 से अधिक स्थानों पर 11लाख से भी अधिक स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ विशाल रूप में आयोजित की गई। इस परियोजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर में भी गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट के साथ-साथ जिले के 43ब्रांचो के 27 अलग-अलग जगह नदी, घाट, तालाब, पोखरों पर महात्मा श्यामलाल साहू के नेतृत्व में व सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक अमरनाथ विश्वकर्मा व राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक शाहगंज के साथ-साथ जिले भर में सैकड़ो की संख्या में सेवा दल के भाई-बहन व संगत के संत महात्मा इस स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर सफाई का कार्य किया। ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के दूसरे चरण का आरम्भ करते हुए निरंकारी राजपिता रमित ने सतग्ाुरु माता से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने अपने जीवन से हमें यही प्रेरणा दी कि सेवा की भावना निष्काम रूप में होनी चाहिए न की किसी प्रसंशा की चाह में। सतगुरु माता ने प्रोजेक्ट अमृत के अवसर पर अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि हमारे जीवन में जल का बहुत महत्व है और यह अमृत समान है। जल हमारे जीवन का मूल आधार है। परमात्मा ने हमें यह जो स्वच्छ एवं सुंदर सृष्टि दी है, इसकी देखभाल करना हमारा कर्त्तव्य है। संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी श्री जोगिन्दर सुखीजा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘ प्रोजेक्ट अमृत’ के दौरान सुरक्षा के हर वैधानिक मापदण्ड का उचित रूप से पालन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सेवादारों एवं आंगतुको के बैठने, जलपान, पार्किंग, एम्बुलेंस एवं मेडिकल सुविधाओं इत्यादि का समुचित प्रबंध किया गया। इस परियोजना में अधिक से अधिक युवाओं का सक्रिय योगदान रहा।

  • संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सफाई कार्यक्रम

जौनपुर धारा, शाहगंज।संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ जल स्वस्थ मन योजनान्तर्गत नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद अब्दुल्लाह राईन एवं विशिष्ट अतिथि जसीम खान रहे। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम आठ बजे से बारह बजे तक तय था। लेकिन यह दो बजे तक चला। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि आज के दिन एक साथ पन्द्रह सौ स्थानों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पोखरें के अंदर से लगभग चालीस ट्रैक्टर कूड़ा कचरा निकाला गया। सेवा दल, साथ संगत के महिला पुरूष सेवादार मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा दल के शिक्षक मनोज यादव, केशव यादव, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, अर्जुन, रामवचन, गीता, मालती, पुष्पा, विद्या, मीना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share Now...