Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंजय सिंह हत्याकांड में सात लोगों पर हत्या व हत्या की साजिश...

संजय सिंह हत्याकांड में सात लोगों पर हत्या व हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव में सोमवार की शाम गांव निवासी संजय सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई थी। जब वह अपने चचेरे भाई प्रताप सिंह के साथ रामदायलगंज से घर आ रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोग जिनका जमीनी विवाद चल रहा था घेर कर धारदार हथियार से हमला कर दिए थे। जिससे संजय सिंह की मौत हो गई थी और उनके चचेरे भाई प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विकास यादव पुत्र संतोष यादव, दीपक यादव पुत्र रविन्द्र यादव, मुलायम यादव पुत्र राम आसरे यादव, रोहित यादव पुत्र रमेश यादव, बृजेश यादव पुत्र लाल बहादुर, सुशील यादव पुत्र शिव गोविंद यादव, शिव गोविन्द यादव पुत्र बागेश्वरी निवासी ऊंचनी कला थाना मडियाहूँ के विरुद्ध तहरीर देकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 7 के विरुद्ध हत्या व हत्या की साजिश का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत नामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संजय सिंह हत्याकांड में शव अंत्य परीक्षण के बाद घर पहुंचा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहूँ कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ उमाश्ांकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मडियाहूँ विनोद कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।वहां आक्रोशित परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों ने मांग किया कि आरोपित प्रधान पति द्वारा सरकारी जमीन पर जो अतिक्रमण किया गया है। उसे तत्काल ध्वस्त कराया जाए। पीड़ित परिजनों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए तथा आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई ।प्रशासन द्वारा यथासंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव को घर पर ही रखे हुए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पत्नी मंजू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र आशु सिंह 23 वर्ष व हिमांशु सिंह 20वर्ष हैं। पिता की मौत के बाद दोनों के आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। दो पुत्री पूजा सिंह व निधि सिंह की शादी हो चुकी है। मृतक के पास लगभग 2 एकड़ कृषि योग्य जमीन है। मृतक की मां अपने बेटे के शव को एक टक निहार रही है।

Share Now...