- महाकुंभ पर्व मकर संक्रांति पर जिलाधिकारी ने बने होल्डिंग एरिया का किया औचक निरीक्षण
- जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल, दिये आवश्यक निर्देश
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भव्य महाकुंभ के दृष्टिगत पड़े मकरसंक्रांति पर्व पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर तैयारियों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र के सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र द्वारा भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही औचक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जरूरतमंदों, असहाय लोगों के साथ ही गरीबों को कम्बल भी वितरित किया। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद द्वारा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर के प्रयागराज मार्ग पर हिन्दू बालिका इण्टर कॉलेज में बने होल्डिंग एरिया का भी औचक निरीक्षण किया गया जहां पर निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। आगे जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से प्रयागराज में लगे भव्य महाकुंभ पर्व पर जाने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न होने पाए। इस दौरान मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी कड़ी में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर कुमार सौरभ के साथ ही मय पुलिस बल के साथ थाना मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर कुमार सौरभ, अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण मौजूद रहे।



