― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरश्रद्धांजलि सभा का आयोजन

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर। शनिवार की सुबह अर्जुन भवन हुसैनाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा के महासचिव स्व.मंजय कनौजिया की बीमारी से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा के महासचिव मजदूरों की आवाज को बुलंद कर गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिला करके चलते थे। इसकी मृत्यु बहुत ही पीड़ा दायक है। राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा अमित यादव ने स्व.मंजय कनौजिया के संघर्षशील जीवन, समाजवादी आंदोलन के प्रति उनकी निष्ठा तथा मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करने में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, श्रमिक साथी, विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Share Now...