Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशीतला माता दरबार में जागरण, भक्तिमय भजन में झूमते रहे श्रद्धालु

शीतला माता दरबार में जागरण, भक्तिमय भजन में झूमते रहे श्रद्धालु

  • रंगोली बनाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई रामलीला मैदान स्थित मां शीतला देवी चौरा माता मंदिर परिसर में शनिवार की देर रात तक माता रानी के भक्तिमय जागरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुंदर एवं मनमोहक झांकियों के साथ माता के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। कलाकारों ने राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया, जिसको देख भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे। देवी जागरण का शुभारंभ पशुपति नाथ गुप्ता, शिव गोविंद साहू, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजी.उमाशंकर गुप्ता आर्टिकेक्ट, अनिल भूरे, राजीव कुमार गुप्ता व राजकुमार नेता आदि ने संयुक्त रूप से मां शीतला माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर आरती किया गया। तत्पश्चात शुक्रवार को भव्य दीपदान उत्सव में रंगोली बनाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को श्रीराम लीला कमेटी अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, पूर्व सभासद आशा साहू, सभासद निकुंज गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, पिंकी, साधना, पूजा, भोलानाथ, आरती, सुजाता, क्रांति, शिव प्रसाद, राजीव कुमार गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह उपरांत देवी जागरण का शुभारंभ विघ्नहर्ता गणेश जी के जय गणेश देवा भजन से हुआ। प्रयागराज बरना के अतुल पांडे वरना म्यूजिकल ग्रुप जागरण के कलाकार भजन सम्राट अतुल पांडेय ने जगदंबा घरे दिएना बारी आयनी हो…,चला चली जौनपुर नगरिया हो शीतला माई के दुवरिया हो…पेश भक्ति गीतों ने समां बांधा। गायिका उषा उज्जवल ने निमिया के डार मैया डलेली झुलनवा हो कि झूली झूली ना…,मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएंगे ..भक्ति गीतों पर थिरकतीं नज़र आई। जागरण के बीच कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, भगवान शिव पार्वती, मां काली व महिषासुर वध आदि की आकर्षक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया। मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके..के गीत पर  राधा कृष्ण के नृत्य झांकी को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। माता रानी की आरती के तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवाप्रसाद ऊमरवैश्य सीके, कपूर ऊमरवैश्य, पुजारी अरविंद पप्पू,दया शंकर साहू, बच्चा साहू, गिरीश चंद बन्नू, मुंसे गुप्ता, बबलू चक्की, आलोक गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, मटरू ऊमरवैश्य, अमन गुप्ता, भोला मुंसे, आलोक साहू,मनोज जायसवाल, राजू, संतोष गुप्ता, पिंटू गुप्ता, सुरेश सोनी, प्रदीप कुमार व राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।