Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मांगी मन्नतें

शिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मांगी मन्नतें

  • दौलतिया मंदिर, गिरि शिवालय, नगर के शिवालय, हनुमंत धाम पर भक्तों ने किया दर्शन पूजन
  • क्षेत्र के अनेक मंदिरों में लगे मेले का बच्चों ने उठाया लुत्फ

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों ने सुबह से ही शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करने के साथ ही बेल पत्र आदि श्रद्धापूर्वक चढ़ाकर मन्नते मांगी। इसी कर्म में क्षेत्र के दौलतिया मंदिर पर सुबह से देर शाम तक भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन अर्चन कर मन्नते मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेला भी लगा हुआ था जिसका बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इसी क्रम में श्री गिरि शिवालय चन्दौकी, रामनगर में प्रचीन शिव मंदिर पर रामचरित मानस पाठ की पूणार्हुति कर महा शिवरात्रि के पर्व पर शिव विवाह के उपलक्ष्य में शिव मंदिर पर बृहद मेले का आयोजन किया गया। यह भगवान शिव का अति प्राचीन मंदिर है, साथ में उत्तरामुखी हनुमान जी, शनिदेव, दुर्गा माता का दिव्य मन्दिर भी है। आज के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते है। भगवान शिव उन भक्तो की मन्नत भी पूरी करते है।  प्रत्येक सोमवार महिलाये भगवान शिव को हलुवा पूड़ी का भेग लगाती हैं। इसी क्रम में नगर में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां पर भी आज सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन अर्चन शुरू हो गया। सुबह से ही इस शिवालय पर जलाभिषेक के साथ ही भक्त पूजन अर्चन शुरू करते हुए मन्नते मांगी। इस शिवालय मंदिर पर अन्य देवताओं की मूर्तियां भी विराजमान हैं। उक्त मंदिर में बहुत ही श्रद्धाभाव से नगर के अंजही मोहल्ला निवासी सभासद आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने भव्य त्रिशूल भी भेंटकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार क्षेत्र के प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित हनुमंत धाम में भी आज सुबह से ही बने शिवलिंग पर लोगों ने जलाभिषेक के साथ ही बेल पत्र आदि चढ़ाकर भक्त अपनी मनौतियां मांगी। इस दौरान यहां पर भी सुबह से ही भक्तों की अत्यधिक संख्या देखी गई। भक्त यहां सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन पूजन अर्चन के लिए पहुंचते रहे। इसी प्रकार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्त जन पहुंचकर अनेक शिवालयों में जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी।

Share Now...