समस्याओं का निस्तारण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित शिक्षक एशोसियेशन के पदाधिकारी पहुंचे, उन्होंने प्राचार्य शिक्षक अनुमोदन और सीपीएफ कटौती को लेकर कुल मसचिव को ज्ञापन सौंपा और इन समस्याओ के निस्तारण की मांग की। जिस पर कुलसचिव ने उन्हें आश्वासन दिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित शिक्षक एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रभाकर सिंह, महामंत्री डॉ.नीलेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का समूह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचा और वह शिक्षक समस्याओं को लेकर कुलसचिव महेंद्र कुमार से मुलाकात की। शिक्षकों ने कहा कि अधिकतर महाविद्यालय में प्राचार्य शिक्षक अनुमोदित नहीं है, कुछ महाविद्यालय को छोड़कर अधिकांश में सीपीएफ की कटौती नहीं हो रही है, इसके अलावा अन्य शिक्षकों की समस्याएं हैं। स्ववित्तपोषित शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है, इसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विधसंगत मामले का निस्तारण कराया जाएगा। उपाध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों के साथ अन्याय बंद होना चाहिए, अन्यथा हम लोग आंदोलन के लिए मुखर होंगे। इस अवसर पर डॉ.अमित सिंह, डॉ.राकेश कुमार, डॉ.पुष्पेंद्र त्रिपाठी, डॉ.सुभाष पाल, डॉ.बृजमोहन पांडेय, डॉ.इंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।



