जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर नगर के फूल खां वार्ड स्थित शाही मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हुआ। हाफिज अजहरुददीन ने मुकम्मल कुरआन पाक की तेलावत किया। हाफिज इसी कसबे के मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम से हिफ्ज की पढ़ाई मुकम्मल थी। हाफिज द्वारा रमजान के दूसरे अशरे 14 वें रोजे को तरावीह में कुरआन मुकम्मल किया और मुल्क में अमन व चैन के लिए दुआ की। सलातो सलाम के बाद मौलाना शम्सुद्दीन ने दुआ की। इस मौके पर सरपरस्त सीरत कमेटी हाजी मोहम्मद इमरान खान ने कहाकि रमजान अल्लाह का मुसलमानों के लिए तोहफा है। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं बल्कि हर तरह की बुराइयों, गुनाह से बचना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेहद खुशनसीब हैं वह मां-बाप जिनके बच्चों ने अल्लाह के कलाम को अपने सीनों में महफूज कर लिया। जन्नत में कुरान पाक हिफ्ज करने वालों का मर्तबा बड़ा ही ऊंचा है। इस मौके पर अशरफ राईन, इरशाद अहमद, शकील अहमद, फैजान अहमद, हाफिज यूनुस, गुलाम रसूल, डा. शाह आलम, अनीस खान, अजमत राइन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जफराबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: 200 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ, डॉक्टरों ने की जांच और दवा वितरण
जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद स्थित पुलिस चौकी के समीप अभिनव प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का...
शाही मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

Previous article
Next article


