Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुरशाहगंज सीएचसी का निरीक्षण कर सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

शाहगंज सीएचसी का निरीक्षण कर सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

जौनपुर। शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रभात सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम पहुंचकर प्रसूता महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की स्थिति देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। वहीं ओपीडी में पंजीकरण व्यवस्था और मरीजों को दिए जा रहे परामर्श की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और वार्डों की स्वच्छता पर संतोष जताते हुए डॉ.प्रभात सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्टाफ को स्वच्छता और समयबद्ध उपचार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share Now...