Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशाहगंज महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक रमेश सिंह

शाहगंज महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक रमेश सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज महोत्सव व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मुख्यमन्त्री के आगमन व्ाâे सन्दर्भ में शुक्रवार को स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया। वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होने के प्रति विचार करने का आश्वासन दिया। स्थानीय विधायक रमेश सिंह द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में आगामी 19 मार्च को शाहगंज महोत्सव व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन होना प्रस्तावित है जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने के निवेदन के साथ ही कुछ अन्य मांगों के सन्दर्भ में वे शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिले। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होने के निवेदन पर विचार करने का आश्वासन देते हुए अन्य समस्याओं के सन्दर्भ में त्वरित निस्तारण की बात कही। श्री सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे महोत्सव में शामिल हों। इसके अलावा अरगूपुर-कटार मार्ग के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण की मांग पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष शाहगंज विधानसभा के अति पिछड़े होने का हवाला देते हुए इस पर विशेष ध्यान देने का भी निवेदन किया गया।

Share Now...