जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव कस्बे तक के सादात मसौड़ा मुहल्ले में शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गयी। आग से दुकान ने रखा पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही पूरा मकान तबाह हो गया है। उक्त मुहल्ले के निवासी शमीम अहमद पुत्र जलील अहमद की इनवर्टर, बैटरी, टीवी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान थी। मकान के नीचे दुकान थी तथा उसी के ऊपर पूरा परिवार रहता है। शनिवार की भोर में दुकान में आग लग गयी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी समय शमीम के छोटे पुत्र आदिल की आंख खुली तो घर मे चारो तरफ धुंआ धुंआ दिख रहा था। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को उठाया। उसके बाद सब किसी तरह सीढ़ी से उतरकर नीचे पहुंचे। तब तक आस पास के लोग भी पहुंच कर आग को बुझाने लगे। आग ने सब जला दिया। आग से दुकान के पटिया भी टूट गए। अब परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। दुकान तथा मकान दोनो खत्म है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान हुआ राख



