जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नहर मऊ ग्राम सभा में शारदा सहायक नहर में लगी जाली में बीस मृत मवेशी तथा रयां ग्रामसभा स्थित नहर में बने झरने में मृत बाइस मवेशी फंसे हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार नाहर मऊ ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी सचिन भारती के आदेशानुसार ग्राम प्रधान हरि उपाध्याय के नेतृत्व में नहर में एक जाली लगाई गई थी जिसमें लगभग मृत बीस मवेशी फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी की एकत्रित हुए मवेशियों से दुर्गंध आ रही है जिससे गांव में कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का डर है तथा मृत मवेशियों की व्यवस्था करें इसी क्रम में रयां ग्रामसभा स्थित झरने में भी बीस गायों के फंसे होने की जानकारी देते हुए विहिप अध्यक्ष सुजानगंज ने बताया खंड विकास अधिकारी को कई बार फोन लगाया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया हम अपने उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों को इस संदर्भ में सूचना दी है तथा उनके द्वारा इस घटना की जानकारी जिले के अधिकारियों को दी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।



