Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeउत्तर प्रदेशशादी से इनकार करने पर युवक ने दी नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने...

शादी से इनकार करने पर युवक ने दी नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की मिस्ट्री अभी सुलझी भी नहीं है कि कानपुर में इसी केस की तर्ज पर एक युवक ने नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है. दरअसल, नाबालिग ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था. इस पर युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने धमकी दी कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा. पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी मोहम्मद फैज उनकी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ करता था. पहले परिवार ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो परिवार ने फैज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया.

कुछ समय बाद फैज नाबालिग के घर गया और उसे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा. साथ ही धमकी भी दी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में शिकायक की गई. अपनी जान को खतरा होने का हवाला दिया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. वहीं, नौबस्ता पुलिस ने आरोपी फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. साथ ही चमनगंज निवासी फैज के घर छापेमारी की. लेकिन जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो युवक की मां और परिजन पुलिस से भिड़ गए, हालांकि मौके पर और पुलिस बल बुलाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.  इस मामले में एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि 16 अक्टूबर को चमनगंज निवासी मोहम्मद फैज के खिलाफ थाना नौबस्ता में पॉस्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था. शिकायत के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे रहा था. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share Now...