Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरशांति समिति की बैठक में शामिल की फोटो डॉ.बहादुर अली खां वायरल

शांति समिति की बैठक में शामिल की फोटो डॉ.बहादुर अली खां वायरल

  • मामले के एक्स पर पोस्ट के बाद स्थानीय प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को आगामी त्योहार व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पत्रकार समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत लोगो ने हिस्सा लिया। आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहार के सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा कर बैठक समाप्त हो गई। बैठक की फोटो अचानक सोसल मीडिया पर वायरल होने लगी। वायरल फोटो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल फोटो में केराकत के सुप्रसिद्ध डॉ.बहादुर अली खां को लाल घेरे में दिखा कर लिखा गया कि केराकत थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने देश विरोधी नारा लगाने, भड़काऊ भाषण, नफरत के सौदागर को बगल में बैठाकर शांति की अपील के साथ ही पंजीकृत मुकदमे की धारा लिखकर एक्स पर पोस्ट कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। एक्स पर पोस्ट के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वायरल फोटो तीन दिन पहले का है। हालांकि वायरल फोटो की पुष्टि हम या हमारा अखबार नही करता है। बता दे कि डॉ.बहादुर अली खां व अन्य लोगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर मदरसा बनवाने व हिंदुओ की भावना आहत करने का आरोप लगा था। जिसपर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद काफी सुर्खियों में था। वायरल फोटो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। वायरल फोटो को लेकर जब क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है। बहरहाल वायरल फोटो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है तो वही केराकत पुलिस की किरकिरी भी हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि वायरल फोटो के आधार पर क्या कार्यवाही की जाती है।