― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरशराब के नशे में धुत युवक की मौत

शराब के नशे में धुत युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इंडियन पेट्रोल पम्प के पास शराब के नशे में धुत युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के लिए जुटी। मुरादगंज नईगंज निवासी राजेश चौहान उर्फ टिंकू पुत्र रामपलट चौहान उम्र 35वर्ष का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने बताया कि वो शराब का आदती था। शराब प्रतिदिन पीकर रात में घर आ जाता था। उससे पहले शराब पीकर नईगंज के आस-पास ही रहता था। लेकिन रविवार को शराब पीकर घर नही लौटा तो हम लोग आसपास के गांवों व क्षेत्रो में खोजबीन किया। लेकिन पता नही चला हमेशा उनकी आदत थी कि जब नशा उतर जाता था, तो वो घर आ जाता है। लेकिन कल नही आये आज सुबह एक व्यक्ति से सूचना मिली कि वो शराब के नशे में गिरा पड़ा है। जब हम लोग आए और देखा तो उनका शव पुलिस थाने पर लेकर आ गयी थी। राजेश चौहान मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। राजेश चौहान की शादी वाराणसी के कोनिया कयाजपुरा के इलाके के पूजा चौहान पुत्री अजय चौहान से 2015 में हुई थी। जिससे दो लड़कीं व एक लड़का है। थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share Now...