Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशशंकराचार्य चयन विवाद पर काशी विद्वत परिषद में दो फाड़

शंकराचार्य चयन विवाद पर काशी विद्वत परिषद में दो फाड़

शंकराचार्य चयन के मामले में काशी विद्वत परिषद दो फाड़ हो गया है। अध्यक्ष और महामंत्री आमने सामने आ गए हैं। महामंत्री ने जहां ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य का समर्थन किया है। वहीं, अध्यक्ष ने महामंत्री को ही फर्जी करार दे दिया है। अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि शंकराचार्य के चयन विवाद से परिषद का कोई लेनादेना नहीं है। न तो हम इसका समर्थन करते हैं और न ही कोई विरोध जताया है।

महामंत्री प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी एवं सदस्य परमेश्वर दत्त शुक्ल ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद महाराज का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शंकराचार्य के पद को विवादित कर काशी विद्वत परिषद व भारत धर्म महामंडल को विवादित करना चाहते हैं।

वहीं, अध्यक्ष प्रो. शुक्ल ने कहा कि काशी विद्वत परिषद के नाम पर फर्जी तरीके से पत्र जारी कर समाज को बरगलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शासन प्रशासन को पत्र लिख सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Share Now...