जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए जौनपुर आगमन पर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी निर्भिक होकर अपना व्यापार करते हुए देश और प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाएंगा। तत्पश्चात मुंगरा बादशाहपुर व्यापार मंडल से आए हुए तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र व नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संयुक्त रुप से मुंगराबादशाहपुर में तैनात कुछ सिपाहियों एवं थानाध्यक्ष द्वारा नगर के व्यापारियों का उत्पीड़न करने एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार किए जाने की बात पुलिस अधीक्षक से बताई जिसमें पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और व्यापार मंडल पदाधिकारियों से कहा कि व्यापारियों की कोई भी समस्या हो सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और 5 से 6 तक मैं सुनने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा और उस समस्या का निदान भी करूंगा। प्रतिनिधिमंडल में जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरी, नगर उपाध्यक्ष अमर जौहरी, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि व मनोज कुमार साहू, विश्वनाथ जायसवाल, नंदलाल, शिवकुमार, निशू केसरी, दीपक शुक्ला आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से व्यापारियों की बतायी समस्या
Related stories
अपना जौनपुर
भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी
जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अपना जौनपुर
जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता
जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अपना जौनपुर
बिजली विभाग के दावों की खुली पोल
जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
अपना जौनपुर
जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।
अपना जौनपुर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश
जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories
Previous article



