Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला एवं नगर कार्यकारिणी घोषित

व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला एवं नगर कार्यकारिणी घोषित

जौनपुर। व्यापार एवं उद्योग जगत के देशव्यापी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जौनपुर इकाई की जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा सिद्धार्थ उपवन बैंक्विट हॉल में की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक सिंह एवं संचालन अवनिंद्र तिवारी एवं योगेश साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, गौरा बादशाहपुर इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं शीतला चौकिया इकाई अध्यक्ष अभिषेक यादव का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षशील रहेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों पर मुकदमे की जगह अर्थदंड की व्यवस्था स्वागत योग्य कदम है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त महामंत्री कृष्ण कुमार रामू ने कहा कि संगठन आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों की सशक्त आवाज बन चुका है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। नगर अध्यक्ष जयकिशन साहू ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है, चाहे वह जीएसटी हो या खाद्य एवं औषधि विभाग से संबंधित मुद्दे हों। जिला कार्यकारिणी में महामंत्री आशीष चौरसिया, उपाध्यक्ष विमल सिंह, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह (रिंकू), सर्वेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश, सह कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, संगठन मंत्री विनय बरौतिया, अजीत सोनकर, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र रघुवंशी, राघवेन्द्र सिंह, मंत्री उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका, पवन सिंह, रूप नारायण माली, संयुक्त मंत्री राजेंद्र खत्री, विजय केडिया, सन्तोष साहू, मीडिया प्रभारी संतोष अग्रहरि, सह मीडिया प्रभारी शिव शंकर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, पंकज यादव, आय-व्यय निरीक्षक प्यारेलाल मौर्य, सह निरीक्षक प्रमोद मौर्य, कार्य समिति सदस्य संजय पाठक, राजदेव यादव, दिलीप सिंह, प्रवीण शाह, गौरीशंकर जायसवाल, अनिल सेठ, अभय चौरसिया, राजीव शुक्ला, सूरज साहू, विजय साहू, बालकृष्ण जायसवाल, श्रीशंकर साहू, सुमित शुक्ला, शिवकुमार साहू, सुधीर साहू, विष्णु साहू, सुनील मौर्या, इश्तियाक भाई एवं राजेश तिवारी शामिल रहें। वहीं नगर कार्यकारिणी में  महामंत्री दिलीप जायसवाल, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, अमित वैश्य, कमल भाटिया (मिंटू), विवेक प्रताप सेठी, संजीव साहू, कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष महेश सेठ, संगठन मंत्री संतोष सेठ, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र मौर्या, सुनील सोनकर, मंत्री देवेश जी वैश्य, राजेश गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा (पिंटू), पवन गुप्ता (छप्पन भोग), खुशीहाल प्रजापति, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार सेठ, श्याम वर्मा, आलोक सेठ, अनिल सोनी, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार कुकरेजा, सोशल मीडिया प्रभारी शिवकुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य पप्पू मोदनवाल, ध्रुव जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, अनुराग सेठी, पंकज जाडवाणी, कपिल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, दीपक साहू, रूपेश अग्रहरि, शिवांशु श्रीवास्तव, रवि साहू, संजय जायसवाल, अजय मौर्या, नवीन साहू, मनोज साहू, अंशु अग्रहरि, सौरभ बैंकर, सुमित साहू, वैभव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बंटी साहू, सूर्यमणि सोनी, हेमंत केसरवानी की घोषण की गई।

Share Now...