जौनपुर। लगातार चार दिन तक हुई बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुई फसल पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश पर जौनपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि किसान इस देश की आत्मा और रीढ़ है, किसान खुशहाल रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा। बेमौसमी बारिश किसानों के कारण किसानों की धान, मटर, आलू, तिलहन, दलहन और हरी सब्जी की खेती पूरी तरह चौपट हो गयी है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार से मांग किया कि किसानों के फसल की क्षति के अनुसार अविलम्ब प्रति एकड़ कम से कम पचास हजार रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की बर्बादी पर सरकार मौन साधे हुए हैं। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है, योगी आदित्यनाथ पूंजीपतियों के हांथ की कठपुतली बन गयी है।धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडेय, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, शेर बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरुण शुक्ला, लाल प्रकाश पाल, विजय प्रकाश वर्मा, राजीव निषाद, अनिल दुबे आजाद, राजेश तिवारी, राजकुमार निषाद, असरफ अली, रामसिंह बांकुरे, अखिलेश यादव, जयमंगल यादव, श्रीनाथ कन्नौजिया, रिंकू पंडित, इकबाल हुसैन, कृष्णचंद निषाद, संदीप निषाद, तौफीक अहमद, प्रवेश निषाद, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Previous article

