Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों ने जेब्रा के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सहयोग देने का लिया...

व्यापारियों ने जेब्रा के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सहयोग देने का लिया निर्णय

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में 18 दिसंबर को मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्रांगण में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह (इंदु) के निर्देश पर व्यापार मंडल चंदवक की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आये जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि संस्था हर तीसरे साल पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराती है। व्यापारीगण गरीब जोड़ो को मिलाने में पूर्ण सहयोग करें। चंदवक व्यापार मंडल के संरक्षक डा. अजीत सिंह  ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीब तबके के बेटे बेटी की शादी संस्था अपने खर्च पर करता है। वास्तव में सराहनीय व पुण्य का कार्य है। बैठक में सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिये व्यापारियों ने अपना भरपूर समर्थन व सहयोग देने का निर्णय लिया। साथ ही पैसों के अभाव में कुछ गरीब की बेटियों व बेटों की जो शादियां नहीं हो पा रही है। ऐसे लोगों को तलाश कर इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल कराने के लिये प्रेरित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री गुड्डू यादव ने किया।इस अवसर पर पंकज यादव, महेंद्र प्रजापति, विनोद सिंह, विनय सिंह पत्रकार, लालजी बरनवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share Now...