जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जौनपुर में जिला कार्यकारी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। 28फरवरी को आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित किए जाने वाले वृहद रोजगार मेले विषयक संबंधित विभागों इत्यादि विभागों के अधिकारीगण को पोर्टल पर उक्त संस्थानों के अभ्यर्थियों को पंजीकरण हेतु निर्देश दिए गए एवं उपायुक्त उद्योग को जनपद स्थित सतहरिया एवं कारखियाव के इंडस्ट्री को मेले में प्रतिभाग कराने हेतु जिला सेवायोजन अधिकारी को संस्थानों में प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक नियोजकों को पोर्टल पर वेकेंसी अपलोड कराकर सफलतापूर्वक आयोजन हेतु निर्देशित किया गया।
― Advertisement ―
पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित : डीएम
त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की पुलिस विभाग ने की पूरी तैयारी : एसपीजौनपुर। पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत डीएम डॉ.दिनेश...
वृहद रोजगार मेला 28 फरवरी को



