जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में सेवा कार्य के दौरान बुधवार को नगर के तूतीपुर मोहल्ले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें तूतीपुर में निवास करने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में आकर विहिप के जिलाकार्यसमिति सदस्य व चिकित्सक डॉ.आशीष मिश्र तथा डॉ.अमित कुमार को दिखाकर स्वास्थ लाभ प्राप्त किए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विभाग संयोजक आशुतोष सिंह बच्चा, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख शिवा माली, विनय बिन्द, प्रिन्स बिन्द इत्यादि कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
विहिप बजरंग दल का साप्ताहिक सेवा कार्य प्रारंभ

Previous article


