Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय का खेलकूद कलैंडर जारी

विश्वविद्यालय का खेलकूद कलैंडर जारी

  • अन्तर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का हुआ आवंटन,सूची जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खेलकूद परिषद की बैठक के बाद खेलकूद विभाग के द्वारा अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आवंटन की सूची विश्वविद्यालय में जारी कर दी है। इसके बाद तय तिथि के बीच अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जौनपुर, गाजीपुर और प्रयागराज के महाविद्यालय में आयोजित होने वाली अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आवंटन की सूची विश्वविद्यालय में जारी कर दी है। जिसमें योग का आवंटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर, बास्केटबॉल पुरुष विश्वविद्यालय परिसर, ताइक्वांडो पुरुष और महिला श्री महंत रामाश्रय पीजी कॉलेज भुदकुढ़ा गाज़ीपुर, क्रिकेट महिला विश्वविद्यालय परिसर, भारोतालन शक्ति स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, बैडमिंटन पुरुष और महिला विश्वविद्यालय परिसर,खो-खो महिला कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर, हैण्डबॉल पुरुष मलिकपुर पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, हैण्डबॉल महिला अभिमन्यु महाविद्यालय लपरी जौनपुर, कुश्ती पुरुष विश्वविद्यालय परिसर, क्रिकेट पुरुष विश्वविद्यालय परिसर, क्रॉस कंट्री पुरुष और महिला नागरिक पीजी कॉलेज जांगही जौनपुर, कबड्डी महिला नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज मल्हनी जौनपुर, एथलेटिक्स पुरुष और महिला टीडीपीजी कॉलेज जौनपुर, कबड्डी पुरुष मडियाहुँ पीजी कॉलेज जौनपुर, फुटबॉल पुरुष पीजी कॉलेज गाजीपुर, पुरुष आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज पत्रही जौनपुर, बॉक्सिंग पुरुष महिला सहकारी पीजी कॉलेज मेहरवां जौनपुर, तीरंदाजी पुरुष विश्वविद्यालय परिसर, हॉकी पुरुष श्री मकेबरन सिंह महाविद्यालय करमपुर गाज़ीपुर, हॉकी महिला श्री मकेबरन सिंह महाविद्यालय करमपुर गाज़ीपुर, वॉलीबॉल पुरुष राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर, वुशु पुरुष राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर, किकबॉक्सिंग मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर, वही बास्केटबाल और महिला शूटिंग पुरुष और महिला ग्रेपलिंग पुरुष, टाइकांडो पुरूष 6 ए साइड क्रिकेट पुरुष और महिला का चयन विश्वविद्यालय परिसर में ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद के सचिव ओम प्रकाश सिंह ने दी है।

Share Now...