जौनपुर। 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश के अनुपालन में गुरूवार को जनपद के विभिन्न स्थानों यथा जेसिस चौराहा, सिपाह तिराहा, पचहटिया तिराहा, लाइन बाजार में स्कूली वाहनों के विरूद्ध कुल 62स्कूली वाहनों का सघन जाँच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 04स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
विशेष चेकिंग अभियान में 04स्कूली वाहनों का हुआ चालान


