Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनविवेक ओबेरॉय की शादी में आई थी एक्स गर्लफ्रैड्स

विवेक ओबेरॉय की शादी में आई थी एक्स गर्लफ्रैड्स

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है और फिर से अपनी एक्स ऐश्वर्या राय की ओर इशारा किया है। एक्टर ने अपने रिश्तों पर खुलकर बात की और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड्स उनकी शादी में आई थीं। विवेक ओबेरॉय का ‘क्यूं हो गया ना’ की को-एक्टर ऐश्वर्या राय से पुराना रिश्ता है। उस समय दोनों की लव स्टोरी सबसे बड़ी गॉसिप थी। दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया जब ऐश्वर्या का सलमान खान से ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक सका और 2005 में वे अलग हो गए।उस समय, विवेक ने दावा किया था कि कैसे ऐश्वर्या के एक्स सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या के साथ डेटिंग न करने के लिए धमकी दी थी, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा। अब विवेक ने सालों बाद अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है और चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में अनस बौखश के पॉडकास्ट के साथ बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने अपने दिल की बात खुलकर कही। एक्टर ने अपने पास्ट को याद किया और अपनी निजी जिंदगी का खुलासा किया। उसी तर्ज पर बोलते हुए विवेक ने बताया कि कैसे उन्हें अपने पिछले रिश्तों में कई बार चोट लगी है क्योंकि उनके साथी ने उन्हें धोखा दिया। वादे करने के बावजूद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। हालांकि विवेक ने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन इससे कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या उनके बयान ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके ब्रेकअप को बताते हैं। वैसे विवेक की ऐश्वर्या के अलावा दो और गर्लप्रâेंड्स रह चुकी हैं।हालांकि उनमें से एक से उनकी शादी हो गई।विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या के बाद मॉडल गुरप्रीत गिल को डेट किया था।उनसे धोखा खान के बाद उनकी मुलाकात प्रियंका अल्वा से हुई। विवेक ओबेरॉय का शादी से पहले रिश्तों में कई बार दिल टूट चुका है। प्रियंका अल्वा से उनकी शादी ने उनके जीवन में एक नया चैप्टर जोड़ा, और तब से उन्होंने अपनी लाइफ को प्राइवेट बनाए रखा है। एक नए इंटरव्यू में विवेक ने कैज़ुअल डेटिंग से लेकर सीरियस रिलेशनशिप में होने तक के अपने सफर के बारे में बात की। अनस बुकाशोन से बात करते हुए विवेक ने खुद को बेबस बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरे दिल से प्यार करते हैं लेकिन उन्हें अंत में दुख होता है। उसी इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा से मिलने से पहले प्यार में अपना विश्वास पूरी तरह खो चुके थे। उन्होंने कई मॉडलों और पेजेंट क्वीन्स के साथ डेटिंग की बात कबूल की। विवेक ने कहा, ‘तो, मैं अब किसी से प्यार नहीं करना चाहता था। मैं बस ़िफ्लंग्स चाहता था, बस एक कैज़ुअल डेटिंग करना चाहता था और मैं उस रास्ते पर चल पड़ा। उन्होंने आगे कहा ‘मैंने वह रास्ता खोजा और जितनी अधिक लड़कियों के साथ मैंने डेटिंग की, मुझे उतना ही अधिक अकेलापन महसूस हुआ। दिल टूटने के बाद, विवेक ओबेरॉय को आखिरकार अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा में शांति और प्यार मिला, जिनसे उन्होंने 29 अक्टूबर 2010 को शादी की थी। उसी के बारे में बोलते हुए विवेक ने बताया कि उनकी कितनी एक्स गर्लफ्रेड हैं, जिनके साथ उनका कैजुअल रिश्ता था और वो सभी उनकी शादी में आई थीं।

Share Now...